जीवन के इस जंजाल मे पुरुष का बलात्कार,

और बताइए आप लोग कैसे है आप लोगों ने मुझे जो प्यार दिया है वह काबिले तारीफ़ है मैं आप का ऋडी हूं आज आप लोगो के बीच कुछ अगल और नया लेकर आया हु उम्मीद है आप लोग इसे भी अपना प्यार दुलार और  आशीर्वाद देंगे।
यह कहानी UIET के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के पूर्व HOD श्री अरविन्द राव सर के आगह एवम मार्गदर्शन पर लिखा गया है, उम्मीद है आप लोगो को यह कहानी सबसे अच्छी लगेगी , हमारा उद्देश्य किसी भी समाज का किसी भी जाति वर्ग समुदाय के ऊपर टिप्पणी करना नही है।

फोटो:- (UIET इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के पूर्व HOD श्री अरविन्द राव सर)

पुरुष का बलात्कार।

जीवन के इस जंजाल में सबको उलझना पड़ता है।
समस्या कभी पुरुष स्त्री नही देखती।

पुरुष भी घुटता है,पिसता है,टूटता है,बिखरता है।
आँखों मे आंसू ला नही सकता।
पत्थर की भांति कुछ कह नही सकता।
हर संवेदना छुपाना भली भांति जानता है।
कितना भी सताया जाय, मुस्कुराना जानता है।
कई बार जला है दहेज की आग में।
हा वही दहेज़ जो उसने कभी मांगा ही न था।
पारिवारिक जिम्मेदारी बचपन से सर पे उठाता है।
मजबूती के ठप्पा लगा कर बेचारा जीता जाता है।
गर कभी बिस्तर पर थोड़ा थककर कमजोर पड़ जाता है।
नामर्दी का बोझ जीवन भर उठाता है।
कभी कभी जो आंखों से थोड़ा ग़म बहता है।
देख रोते उसे सारा जमाना कहता है,मर्द को दर्द कहाँ होता है।
पुरुषों का बलात्कार सिर्फ बिस्तर पर नही, खुले समाज में होता है।
एक बेबुनियाद आरोप को जीवन भर सहता जाता है।
कौन कहता है पुरुष सिर्फ़ हुक़ूमत चलाता है।
कहाँ छुपे कहाँ रहे, हर जगह अब डर सताता है।
ये संसार अब मर्द को, सिर्फ़ चुप रहना सिखाता है।

@kumarvipinmaurya ✍

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बाबा साहब,जिन्होने 130 करोड़ आबादी वाले भारत को कठोर एवं लिखित संविधान दिया

अफगानिस्तान में तालिबान के उदय का भारत पर प्रभाव .

देश में महिला शिक्षा की क्रांति फैलाने वाली प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले