शुक्रिया MSSC हजारों घरों में शिक्षा पहुंचाने के लिए......... #MSSC

इस आधुनिकीकरण की दुनिया में हिंदुस्तान के युवा पीढ़ियों का एक वर्ग फेसबुक, व्हाट्सएप और टि्वटर तक ही सीमित रह गया है जिन युवाओं को शिक्षा व्यवस्था के लिए सोचनी चाहिए थी वह आज फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर के माध्यम से अपने विचार धाराओं को प्रकट करने में भी असफल हो जा रहे हैं हमें गर्व है कि हम उस जगह के प्रोडक्ट हैं जहां के शिक्षकों ने हमें सड़क से संसद तक के लिए संघर्ष करने की शिक्षा दी है मुझे आज भी याद है कि मैं कक्षा 9वी में क्या था और आज क्या हूं मैं उससे मॉडल स्टडी साइंस क्लासेस (MSSC) के प्रबंधक निदेशक श्री चंद्रमा प्रसाद मौर्य जी का शुक्रगुजार हूं उन्होंने हमें शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ा खुद से ज्यादा हमें सीखने की कोशिश की और समय-समय पर हमें यह फटकार लगाया करते थे कि शिक्षा सवालों को जन्म देती है शिक्षा समाज को सुधारने में प्राथमिक कर्तव्य निभाती है और शिक्षा के दम पर है सिस्टम से सवाल पूछा जा सकता है सरकार को घुटने तक लाया जा सकता है और शिक्षा के दम पर हैं एक विकसित विकासशील और सुरक्षित समाज का सुरक्षित देश का निर्माण किया जा सकता है।
यह शिक्षा का जल्वा है की MSSC से पढा हुआ छात्र प्रत्येक क्षेत्र में जलवा दिखा रहा है यह mssc के शिक्षको के परिश्रम का परिणाम है की प्रत्येक साल यहां के छात्र जिले स्तर पर जलवा दिखाते है, मैं यह नही कहता हुं की मुझे यहां तक लाने में सिर्फ MSSC के शिक्षको का हाथ है मुझे यहां तक लाने में आप सभी लोगो का कही न कही हाथ है चाहे वह हाथ प्रत्यक्ष रूप से रहा हो या अप्रत्यक्ष रुप से रहा हो लेकिन हा मैं यह जरुर रहता हूं की संघर्ष की पहली सीढ़ी चलने की प्रेरणा उसी MSSC से मिला है जहां के शिक्षकों ने खुद से ज्यादा हमे सीखने की कोशिश की, खुद के भविष्य से ज्यादा हमारे भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए सोचा, जिंदगी की पुरी सफलता MSSC से संचालक श्री चंद्रमा प्रसाद मौर्य जी के चरणो में समर्पित होगा।

शुक्रिया MSSC अच्छी शिक्षा देने के लिए,
शुक्रिया MSSC सामाजिक ज्ञान देने के लिए,
शुक्रिया MSSC सामाजिक न्याय की लडाई लड़ने के लिखे शिक्षा देने के लिए,
शुक्रिया MSSC छात्रों के अन्दर शिक्षा की ज्योति जलाने के लिए,
शुक्रिया MSSC हजारों युवाओं को उम्मीद का पंख देने के लिए,
शुक्रिया MSSC हजारों घरों में शिक्षा पहुंचाने के लिए,
शुक्रिया MSSC युवाओं को रोजगार का सपना दिखाने के लिए,
शुक्रिया MSSC हम जिसे युवाओं को संघर्ष करना सीखने के लिए,
शुक्रिया MSSC गांव के छात्रों को जिले स्तर पर नाम रोशन करने के लिए,
शुक्रिया MSSC शिक्षा व्यवस्था में जान फुकने के लिए,
शुक्रिया MSSC सबको शिक्षा देने के लिए,

MSSC को समर्पित जिन्होंने हजारों छात्रों को शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा वह सभी छात्र कहीं ना कहीं किसी न किसी क्षेत्र में जलवा दिखा रहे हो
        कुमार विपिन मौर्य (KV भईया)
             पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष (3 attempt)
   संचालक:- the dark light education           foundation और चन्द्रगुप्त मौर्य ट्रस्ट
 जिलाध्यक्ष:- AISF मिर्जापुर
 प्रदेेश मिडिया प्रभारी:- AISF उत्तर प्रदेश 
#kumarvipinmaury 
✉️ Kumarvipinmaury@gamail.com
  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बाबा साहब,जिन्होने 130 करोड़ आबादी वाले भारत को कठोर एवं लिखित संविधान दिया

अफगानिस्तान में तालिबान के उदय का भारत पर प्रभाव .

देश में महिला शिक्षा की क्रांति फैलाने वाली प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले